मारपीट व रंगदारी मांगने के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :02 May 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व रंगदारी मांगने के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव में मारपीट, गाली गलौज व 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर.

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव में मारपीट, गाली गलौज व 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. इसको को लेकर तेघड़ा गांव निवासी आशुतोष कुमार चौधरी ने खड़कपुर थाना में आवेदन देकर पांच नामजद व चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस माले की पड़ताल कर रही है.

आशुतोष कुमार चौधरी ने प्राथमिकी में बताया है कि रतनी गांव अंतर्गत अपने खेत पर वह गेहूं की कटायी करवा रहा था तभी अचानक रतनी गांव निवासी अमरजीत कुमार, दीपक कुमार ,कृष्ण देव पंडित, रीना देवी, किशन पंडित व चार अज्ञात लोग लाठी डंडा एवं खंती से लैस होकर आया और बोला कि 10 कट्ठा जमीन हम लोगों के नाम पर लिख दो. जब मैं उन लोगों का विरोध किया तो उन लोगों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया. शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे तो वे लोग भाग गए. भागते भागते उन लोगों ने कहा कि 10 दिन के अंदर 20 लाख रुपया रंगदारी दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे. वहीं इस मामले के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट तथा रंगदारी मांगने के मामले में पांच नामजद एवं चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन