आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, 19 जुलाई से नामांकन
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 11 Jul 2025 6:49 PM
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव का बिगुल बज चुका है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट चुनाव को लेकर 28 जून को ही ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी कर चुका है.
विज्ञापन
सीनेट चुनाव
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव का बिगुल बज चुका है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट चुनाव को लेकर 28 जून को ही ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी कर चुका है. इसमें संशोधन के लिये 5 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया था. जिसकी अंतिम तिथि भी समाप्त हो चुकी है. वहीं अब शनिवार को विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी. इसके बाद सीनेट चुनाव के लिये 19 जुलाई से उम्मीदवारों का नामांकन आरंभ होगा. बता दें कि विश्वविद्यालय ने अपने पहले सीनेट चुनाव के लिये 27 जून को अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा 28 जून को चुनाव के लिये ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की गयी. जिसमें संशोधन के लिये 5 जुलाई तक का समय निर्धारित था. वहीं अब शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी. अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद 19 जुलाई से विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया आरंभ करेगा. जिसमें 24 जुलाई अपराह्न 4 बजे तक नामांकन होगा. 25 जुलाई को नामांकन पत्र की जांच तथा 26 जुलाई को उम्मीदवार प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जायेगी. हालांकि, इसके बाद 28 और 29 जुलाई को नाम वापसी के बाद 30 जुलाई को अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी और 11 तथा 13 अगस्त को मतदान होगा, जबकि 14 अगस्त को मतगणना व चुनाव परिणाम जारी किया जायेगा.13 पदों के लिये होना है सीनेट चुनाव, संभावित 754 मतदाता करेंगे मतदान
विश्वविद्यालय में पहली बार 13 पदों के लिये सीनेट का चुनाव होगा. इसमें 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये शिक्षकों के 9 पदों पर चुनाव होगा. इसमें 5 सीट सामान्य कोटि, एक-एक सीट एसी-एसटी कोटि तथा 2 सीट ओबीसी कोटि के लिये होगा. हालांकि, इसमें ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार कुल 754 शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी मतदाता मतदान करेंगे. इसमें 17 अंगीभूत कॉलेजों के कुल 227 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे. वहीं 11 संबद्ध कॉलेजों के लिये शिक्षकों के कुल 3 पदों पर सीनेटरों का चुनाव होगा. इसमें एक सीट ओबीसी कोटि तथा 2 सीट सामान्य कोटि के लिये होगा. इसमें 11 संबद्ध कॉलेजों के कुल 328 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे, जबकि 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये शिक्षकेत्तर कर्मियों के एक पद पर सीनेटर का चुनाव होगा. जिसमें एमयू के 17 अंगीभूत कॉलेजों के 199 शिक्षकेत्तर कर्मी मतदान करेंगे.कहते हैं डीएसडब्लूय
डीएसडब्लूय सह सीनेट चुनाव कमेटी के सदस्य प्रो देवराज सुमन ने बताया कि मतदाता सूची तैयार कर ली गयी है. शनिवार को अंतिम रूप से मतदाता सूची जारी की जायेगी. इसके लिये विधिवत सूचना जारी कर दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










