ePaper

विसर्जन के दौरान मारपीट व गोलीबारी

Updated at : 14 Oct 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान रविवार को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर मारपीट और गोलीबारी की घटना के कारण माहौल काफी गरम रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान रविवार को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर मारपीट और गोलीबारी की घटना के कारण माहौल काफी गरम रहा. बताया गया कि हरी सभा चौक पर टिकरापारा निवासी एक व्यक्ति से नयागांव सिकंदरपुर के कुछ युवकों के साथ झड़प हो गयी. इसके बाद हरी सभा चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस घटना में घायल एक पक्ष के युवक ने अपने सहयोगी को बुलाकर हथियार का प्रदर्शन करते हुए नयागांव दुर्गा स्थान समीप निवासी पूर्व वार्ड पार्षद नीतू कुमारी के पुत्र गोलू कुमार को पीटकर घायल कर दिया. वहीं नयागांव सिकंदरपुर के बिट्टू कुमार के साथ भी मारपीट की गयी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग किया गया. मामले में विजयकांत और घायल राहुल कुमार द्वारा थाना में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. इसमें सुधांशु, राहुल, प्रेम और वशिष्ठ को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन