मूंग बीज की कमी से किसान परेशान, समय पर आपूर्ति नहीं हुई तो खेती होगा प्रभावित

Updated at : 04 Apr 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
मूंग बीज की कमी से किसान परेशान, समय पर आपूर्ति नहीं हुई तो खेती होगा प्रभावित

प्रखंड क्षेत्र में मूंग की बुआई का उचित समय शुरू हो चुका है, लेकिन अबतक सरकार की ओर से मूंग का बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है.

विज्ञापन

किसानों की मानें तो मूंग की बुआई के लिए अप्रैल का महीना उपयुक्त संग्रामपुर. प्रखंड क्षेत्र में मूंग की बुआई का उचित समय शुरू हो चुका है, लेकिन अबतक सरकार की ओर से मूंग का बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है. इससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है, जबकि अप्रैल माह मूंग की खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है, ऐसे में बीज की अनुपलब्धता किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. चंदनिया गांव के किसान विपिन बिहारी सिंह, विनय यादव, गणेश पंडित, प्रकाश यादव, राणा यादव, त्रिवेणी पंडित सहित अन्य ने बताया कि खेतों में अभी पर्याप्त नमी बनी हुई है, जो मूंग की बुआई के लिए अनुकूल है. यदि इस समय बीज मिल जाये तो बिना पटवन के ही आसानी से मूंग की खेती की जा सकती है. इससे लागत भी कम आयेगी और समय पर फसल भी तैयार हो जायेगा. किसानों ने बताया कि अप्रैल में बोयी गई मूंग की फसल जून के अंत या जुलाई की शुरुआत तक तैयार हो जाती है. इससे समय पर धान की रोपाई भी संभव हो पाती है, लेकिन यदि बीज मिलने में देरी होती है तो किसानों को पहले खेत की पटवन करनी पड़ेगी. जिससे लागत बढ़ेगी और फसल समय पर तैयार नहीं हो पायेगी. इसका सीधा असर उनकी आय पर पड़ेगा. किसानों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द मूंग का बीज उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि समय रहते खेती शुरू कर सकें. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि फिलहाल मूंग के बीज आने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन