आज से आरंभ होगा परिवार नियोजन सेवा पखवारा, प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित

Updated:
विज्ञापन
आज से आरंभ होगा परिवार नियोजन सेवा पखवारा, प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित

मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को कुल 1,140 महिला बंध्याकरण तथा 105 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से परिवार नियोजन सेवा पखवारा आरंभ होगा, जो 12 दिसंबर तक चलाया जायेगा. इस दौरान विभाग से मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को कुल 1,140 महिला बंध्याकरण तथा 105 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य मिला है. इसे लेकर पूरे पखवारे में जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रखंडों के लिए लक्ष्य का निर्धारण कर दिया है. शुक्रवार को प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल से जागरूकता रैली निकालते हुए पखवारा का उद्घाटन किया जायेगा.

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि जिले में 21 से 27 नवंबर तक परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत दंपती संपर्क सप्ताह चलाया जा रहा है. इसके लिए सारथी रथ के माध्यम से लाभुकों को जागरूक किया जा गया. जबकि आशा द्वारा योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित किया गया. उन्होंने बताया कि अब जिले में 28 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच परिवार नियोजन सेवा पखवारा संचालित किया जायेगा. इसमें योग्य दंपतियों का बंध्याकरण और नसबंदी होगा. जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज ने बताया कि परिवार नियोजन सेवा पखवारा के तहत जिले को कुल 1,140 महिला बंध्याकरण और 105 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य मिला है. इसके अनुसार ही प्रखंडों के लिये भी लक्ष्य का निर्धारण किया गया है. इस पखवारे की थीम स्वस्थ्य एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा सपना साकार है रखा गया है. इसमें सभी प्रखंडों और सदर अस्पताल सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 10-10 पुरुष नसबंदी तथा 120-120 महिला बंध्याकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन