सड़क सुरक्षा : नि:शुल्क शिविर में 50 वाहन चालकों का हुआ नेत्र व स्वास्थ्य जांच

Updated at : 30 Jan 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा : नि:शुल्क शिविर में 50 वाहन चालकों का हुआ नेत्र व स्वास्थ्य जांच

जमालपुर स्टेशन परिसर के बाहर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

विज्ञापन

मुंगेर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से एक नंबर ट्रैफिक स्थित सरकारी बस स्टैंड में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने 50 से अधिक वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य जांच किया. जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला के नेतृत्व में सरकारी बस पड़ाव व जमालपुर स्टेशन परिसर के बाहर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. किस्टो द्वारा वाहन चालकों नेत्र, सुगर, बीपी व अन्य प्रकार का स्वास्थ्य जांच किया गया. डीटीओ ने बताया कि जिन चालकों को चश्मा पहने की सलाह दी गयी है. उन्हें मुफ्त में चश्मा उपलब्ध कराया जायेगा. शिविर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चालकों को सुगम और सुरक्षित परिचालन की जानकारी दी. चालकों को वाहन चलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, ओवरलोडिंग नहीं करने, आंख में किसी तरह की समस्या होने पर बिना चश्मा के वाहन नहीं चलाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गयी. मौके पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी साक्षी प्रिया, मोटर यान निरीक्षक मो.जमीर, ईएसआई नवीन कुमार, मो.परवेज सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन