पीजी सेमेस्टर-4 के लिये आज से भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म

Updated at : 07 Jun 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के लिये शनिवार से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के लिये शनिवार से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के लिये 8 जून से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसके लिये बिना विलंब शुल्क के 12 जून तक का समय दिया गया है. जबकि 13 से 14 जून के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सेमेस्टर-4 के लिये विशेष मौका दिया जा रहा है. जिसमें उक्त अवधि तक वैसे विद्यार्थी, जो सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण है तथा सेमेस्टर-3 में प्रमोटेड है. वैसे विद्यार्थी भी इस बार सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि, सेमेस्टर-3 में फेल विद्यार्थियों को सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जायेगा, जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

15 जून तक बढ़ी स्नातक पार्ट-2 व बैकलॉग के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 28 मई से भराया जा रहा है. जिसके लिये बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 15 जून तक विस्तारित कर दिया गया है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी जारी कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के लिये विद्यार्थियों को अब 9 से 15 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 16 से 17 जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, जबकि विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, स्नातक पार्ट-2 में अबतक कुल 14,117 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 12,545, विज्ञान संकाय में 1,439 तथा वाणिज्य संकाय में 133 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि स्नातक पार्ट-1 में अबतक कुल 1,477 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,272, विज्ञान संकाय में 199 तथा वाणिज्य संकाय में 6 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉम भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन