पीजी सेमेस्टर-3 की आंतरिक परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-3 की आंतरिक परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित

आरडी एंड डीजे कॉलेज ने सत्र 2024-28 पीजी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 की आंतरिक परीक्षा को अगले आदेश तक के लिये स्थगित कर दी है

विज्ञापन

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज ने सत्र 2024-28 पीजी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 की आंतरिक परीक्षा को अगले आदेश तक के लिये स्थगित कर दी है. हलांकि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की आंतिरिक परीक्षा कॉलेज द्वारा 13 अक्तूबर मंगलवार से ली जायेगी. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ सूरज कोनार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-3 तथा स्नातक सेमेस्टर-3 की आंतरिक परीक्षा चुनाव को लेकर कॉलेज अधिग्रहण किये जाने से अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी है. जबकि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 13 अक्तूबर से ली जायेगी. जो 18 अक्तूबर तक चलेगी. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों मे ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 8 बजे से 11 बजे तक ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन