चार सितंबर से एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरे मैरिट का नामांकन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 5:56 PM
एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये 4 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 के दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये 4 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थियों को 9 सितंबर तक नामांकन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि के दौरान दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी कॉलेज पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करायेंगे. वहीं विद्यार्थियों के लिये कॉलेज में भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा.
सात सितंबर से होगी स्नातक सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षा
मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षा 7 सितंबर से ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के एमजेसी, एमआईसी और एमडीसी विषयों की प्रायोगिक परीक्षायें 7 से 20 सितंबर के बीच ली जायेगी. इसके लिये अलग-अलग विषयवार कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है. जहां विद्यार्थी अपने प्रायोगिक विषयों की परीक्षा देंगे. उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाओं से जुड़ी सभी सूचनायें विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाल दी गयी है.
आज से भराया जायेगा बी-फार्मा सेमेस्टर-4 का परीक्षा फॉर्म
मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2020-24 बी-फार्मा सेमेस्टर-4 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 2 सितंबर सोमवार से भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 2 से 8 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 9 सितंबर को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










