नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ व दियारा क्षेत्र में घुरसवार दस्ता निगरानी में होगा संपन्न
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.
विज्ञापन
मुंगेर
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले के 3 सीटों पर आज होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. एक ओर जहां जिले के 620 भवनों में बनाये गये 1208 मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. वहीं तीन से अधिक मतदान केंद्र वाले भवन में जिला बल एवं होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गयी है. जबकि मतदान केंद्रों पर महिला पुलिस की भी तैनाती सुनिश्चित की गयी है. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले के 620 भवनों में 1208 मतदान केंद्र बनाये गये है. जिस पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. जहां पर तीन से अधिक मतदान केंद्र है, वहां पर पुलिस पदाधिकारी के साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसएसबी, जिला पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर सुपर जोनल, जोनल में बांट कर सुरक्षा का इंतजाम किया गया ह. जबकि क्यूआरटी का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में 6 वार्डर सीमा है, जो चुनाव के दिन सील रहेंगा. जबकि 13 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है. जहां लगातार चेकिंग होगी. दियारा क्षेत्र में घुड़सवार दल को तैनात किया गया है. जो लगातार दियारा क्षेत्र गश्त करेंगी. इसके साथ ही रिवर पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गयी हे. एसडीआरएफ की 6 टीम पुलिस बलों के साथ रिवर पेट्रोलिंग करेंगी. उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी है. उनको भी मतदान केंद्रों के साथ ही गश्ती दल में प्रतिनियुक्त किया गया है. चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ की देखरेख में होगा चुनाव
एसपी ने बताया कि मुंगेर जिले में नक्सल संगठन पूरी तरह से खत्म हो चुका है. खड़गपुर प्रखंड में 7 ऐसे मतदान केंद्र होते थे, जो पूर्व में नक्सल प्रभावित थे. जिसके कारण वहां से मतदान केंद्रों को शिफ्ट कर दिया जाता है. लेकिन इस बार खड़गपुर के भीमबांध व पैसरा में अवस्थित सातों मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग के निर्देश पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. वहां सीआरपीएफ की देखरेख में चुनाव कार्य को संपन्न करा कर ईवीएम को सुरक्षित वज्रगृह तक पहुंचाने की व्यवस्था की व्यवस्था की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










