सनकी स्वभाव व पुराने विवाद ने ली दो सहोदर भाइयों की जान, खपरा गांव में मातम
Updated at : 20 Jan 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन

घर के पास स्थित रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था
विज्ञापन
मृतक शैलेश की पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल, मुकेश का शव ले जाने वाला कोई नहीं
मुंगेर/ संग्रामपुररास्ता का विवाद तथा सनकी स्वभाव के कारण मंगलवार को टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में दो सहोदर भाई मुकेश सिंह एवं शैलेश सिंह ने चाकू व खंती से हमला कर एक दूसरे की जान ले ली. हालांकि मृतक शैलेश की पत्नी ने अपने दो सहोदर जेठ पर ही आपस में दोनों भाईयों के बीच लड़वा कर हत्या कराने का आरोप लगाया है. इधर हत्या के बाद से ही दोनों बडा भाई और उसका परिवार अंडर ग्राउंड हो गया है.
मंगलवार का दिन खपरा गांव के लिए पुरी तरह अमंगल रहा. एक साथ पले-बढ़े सहोदर भाइयों के बीच रास्ता और जमीन को लेकर उपजा तनाव आखिरकार जानलेवा साबित हुआ. ग्रामीणों के अनुसार चार भाइयों में जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था, लेकिन घर के पास स्थित रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. मृतक मुकेश कुमार का स्वभाव काफी सनकी और आक्रामक था. वह साइकिल से पॉलिथीन बेचने का काम करता था और हमेशा अपने पास चाकू रखता था. मंगलवार की सुबह उसका विवाद रास्ते को लेकर अपने ही सहोदर छोटे भाई शैलेश से हुआ. रोज-रोज के झगड़े के कारण ग्रामीणों ने इसे सामान्य विवाद समझकर अनदेखा कर दिया. लेकिन दोनों का विवाद हिंसक रूप ले लिया और दोनों भाइयों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई. इस दौरान शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.एक को पत्नी ने दिया था छोड़, मायके में रहती थी दूसरे की पत्नी
बताया जाता है कि मृतक मुकेश की शादी हुई थी. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही मुकेश को छोड़ कर उसकी पत्नी चली गयी थी. जो दुबारा लौट कर नहीं आई. जबकि 2015 में शैलेश की शादी बांका जिले के बेलहर गांव में सविता देवी से हुई थी. जिससे एक 8 वर्ष की बेटी आरूषी है. लेकिन घर में बार-बार लड़ाई-झगड़ा और प्रताड़ना से तंग आकर वह बेलहर अपने मायके ही बेटी के साथ रहती थी. जब उसके पति व जेठ के बीच हिसंक झड़प हुआ और दोनों ने एक दूसरे की हत्या की तो उस समय भी सबिता मायके में थी.सबिता का आरोप, दोनों जेठ ने आपस मे लड़वा कर करवा दी हत्या
पति की मौत की सूचना पर सबिता सदर अस्पताल पहुंची तो वह पति के शव से लिपट कर दहाड़ मार जार-जार रोने लगी. जबकि मुकेश का शव यूं ही पड़ा हुआ था. पोस्टमार्टम हाउस के पास सबिता ने बताया कि उसके पति अपने तीन अन्य बड़े भाईयों के साथ टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में अपने ननिहाल में रहते हैं. असरगंज में चार बीघा जमीन है. जबकि खपरा में 7 बीघा जमीन है. खपरा में सभी एक ही जगह अलग-अलग घर में रहते हैं. उनलोगों के प्रताड़ना से तंग आकर मैं मायके में बेटी के साथ रहने लगी थी. मंगलवार को सूचना मिला कि मेरे पति की हत्या उसके जेठ मुकेश ने कर दिया और पति के हमले से जेठ मुकेश की मौत हो गयी. जब घर पहुंचे तो दोनों जेठ नहीं थे. दोनों जेठ ने ही दोनों भाईयों में लड़ाई करवा कर हत्या करवा दी.पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेजा दोनों भाईयों का शव
घटना की सूचना मिलते ही वहीं एसडीपीओ खड़गपुर अनिल कुमार, टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी दल बल के साथ खपरा गांव पहुंचे. जहां से खून से रंगा खंती, चाकू व डंडा बरामद किया. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किये. पुलिस ने दोनों भाईयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दो सगे भाई जमीन बंटवारे को लेकर लड़े . खंती व चाकू से एक दूसरे पर हमला किया. एक भाई की मौत ऑन स्पॉट हो गयी थी. थाना व ग्रामीणों की मदद से दूसरे घायल भाई को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी भी मौत हो गयी थी. एसडीपीओ खड़गपुर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया और ग्रामीणों से जानकारी ली. ग्रामीणों से पता चला कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था. आज हिंसक रूप ले लिया. घर के बाहर घटनास्थल से खंती व चाकू व डंडा बरामद हुआ. एफएसएल की टीम भी पहुंची थी. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




