शराब पीकर हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार

Drunk Arrest: सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में कर रहे थे हंगामा, ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि

विज्ञापन

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Drunk Arrest: टेटिया बंबर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ब्रेथ एनालाइजर और मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गश्ती के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस की नजर दो व्यक्तियों पर पड़ी, जो सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद मेडिकल जांच भी कराई गई.

दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Drunk Arrest: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगटा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी 55 वर्षीय जहेन्द्र यादव तथा जमघट निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराबबंदी कानून के पालन को लेकर अभियान जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमित वाहन जांच, गश्ती और विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शराब के सेवन, बिक्री अथवा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: मुंगेर में रफ्तार का कहर: पेड़ और बाउंड्री तोड़ते हुए घर में घुसा बालू लदा हाइवा, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन