शर्मनाक : दहेजलोभी पति ने पत्नी की जमकर की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
शर्मनाक : दहेजलोभी पति ने पत्नी की जमकर की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज

अपनी पत्नी को अपने मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते हुए बुरी तरह पिटाई किया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर एक पति ने अपनी पत्नी को दहेज की खातिर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. मामला शामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है. इस मामले में पीड़िता ने अपने पति सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जाता है कि गौरा गांव निवासी राहुल पासवान अपनी पत्नी रंभा देवी को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करते रहता है. शुक्रवार को भी अपनी पत्नी को अपने मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते हुए बुरी तरह पिटाई किया. जिससे रंभा देवी घायल हो गई और घर में ही बेसुध पड़ी रही. किसी तरह उसने इसकी सूचना शामपुर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद शामपुर पुलिस गौरा गांव स्थित राहुल पासवान के घर पहुंची और बेसुध अवस्था में पड़ी रंभा देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक अजीत कुमार ने उनका इलाज किया. इस संबंध में शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गौरा गांव निवासी रंभा देवी ने अपने साथ हुए मारपीट मामले में अपने पति राहुल पासवान, सास, ससुर तथा ननद पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन