डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल छह व अप चार घंटे बिलंब से पहुंची जमालपुर

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल छह व अप चार घंटे बिलंब से पहुंची जमालपुर

कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन विलंब से रहा जारी

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार को भी कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन विलंब से होता रहा. इस दौरान डाउन ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे तो अप ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे लेट जमालपुर पहुंची. प्राप्त जानकारी के अनुसार 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल मध्य रात्रि 1:00 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17:47 बजे है. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार को अपराह्न 13:35 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा. 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे लेट से 7:20 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 5:26 बजे था. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे है. 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग 3:30 घंटे लेट से अपराह्न 12:31 बजे पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे है. इस ट्रेन के लेट चलने के कारण भागलपुर से आनंद विहार को रवाना होने वाली 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल करना पड़ा और यह ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:55 बजे से लगभग 1 घंटा 35 मिनट विलंब से रीशेड्यूल्ड टाइम 15:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. 14:40 बजे के बजाय संध्या 16:56 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 3:45 घंटा लेट चलकर अपराह्न 13:54 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन