6 घंटे बिलंब से पहुंची डाउन आनंद विहार-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
6 घंटे बिलंब से पहुंची डाउन आनंद विहार-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:58 बजे है,

विज्ञापन

जमालपुर पूर्व रेलवे के मालदा डिवीज़न अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों के लेट परिचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. वहीं उत्तर की ओर से आने वाली डाउन रूट की ट्रेन और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सर्वाधिक प्रभावित है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 04458 डाउन आनंद विहार-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:58 बजे है, परंतु यह ट्रेन संध्या लगभग 18 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पटना में 5:30 घंटे लेट थी, लेकिन पटना के बाद इस ट्रेन को बार-बार रोक कर दूसरी ट्रेन को क्रॉस कराया गया. जिसके कारण यह ट्रेन लगातार लेट होती चली गई. इससे पहले भागलपुर से आनंद विहार को जाने वाली 04457 अप फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की संध्या अपने निर्धारित समय 19:45 बजे के बजाय लगभग 4 घंटे विलंब से चलकर 23:25 बजे जमालपुर पहुंची. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:19 बजे के बदले मध्य रात्रि के बाद 2:09 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस एक घंटा लेट चलकर सुबह 5:20 बजे जमालपुर आई. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे है. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:32 बजे के बजाय 8:20 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन