गणतंत्र दिवस परेड के फाइनल रिहर्सल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड के फाइनल रिहर्सल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

जिला प्रशासन ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सभी तैयारी पूरी कर ली है

विज्ञापन

मुंगेर.

जिला प्रशासन ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सभी तैयारी पूरी कर ली है. पोलो मैदान में चल रहे परेड का पूर्वाभ्यास शनिवार को समाप्त हो गया. जिलाधिकारी निखिल धनराज व पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से परेड के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर सभी प्लाटून की टोलियों ने परेड के पूर्वाभ्यास की प्रस्तुति पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि परेड पूर्वाभ्यास में विभिन्न प्लाटून की टोलियों ने बेहतर प्रस्तुति दी. इसके साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को मुंगेर पोलो मैदान में पूर्वाह्न 09ः05 बजे राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार द्वारा झंडोत्तोलन प्रस्तावित है. जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है. परेड में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, जिला पुलिस व गृह रक्षा वाहिनी के महिला व पुरुष बटालियन, एनसीसी गर्ल्स व ब्याइज, स्काउट एंड गाइड द्वारा हिस्सा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन