दिव्यांग खेल प्रतियोगिता : गोला फेंक में बेगूसराय का संजीत व चक्का फेंक में मुंगेर की संध्या ने मारी बाजी

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 11 Feb 2026 6:59 PM

विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता एथलेटिक्स विधा में शारीरिक विकलांग, मंदबुद्धि, दृष्टिहीन, बहरा, गुगा कोटि के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

– प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

मुंगेर प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता -2025-26 का आयोजन बुधवार को पोलो मैदान में किया गया. जिसका उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा एवं जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व गुब्बा उड़ा कर किया. जबकि दृष्टिहीन क्रिकेट खेल कर अधिकारी द्वय ने खिलाड़ियों काौंसला बढ़ाया. प्रतियोगिता में प्रमंडल के सभी छह जिले मुंगेर, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया.

दिव्यांग खेल प्रतियोगिता एथलेटिक्स विधा में शारीरिक विकलांग, मंदबुद्धि, दृष्टिहीन, बहरा, गुगा कोटि के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया. जबकि क्रिकेट एवं फुटबॉल खेल में दृष्टिहीन कोटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी जिलों के दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धा में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 14 से 15 फरवरी तक पटना में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

खेल के परिणाम पर एक नजर

– गोला फेंक सिनियर बालक वर्ग – बेगूसराय के संजीत कुमार प्रथम, मुंगेरके रोहित कुमार द्वितीय एवं बेगूसराय के संजित कुमार तृतीय स्थान प्रापत किया

– चक्का फेंक सिनियर बालक वर्ग – जमुई के विनय कुमार मंडल प्रथम, बेगूसराय के प्रशांत कुमार द्वितीय, बेगूसराय के मो मुजाहीर तृतीय स्थान पर रहे

– मुकबधिर चक्का फेंक बालिका वर्ग – मुंगेर की संध्या कुमारी ने बाजी मारी

– शारीरिक दिव्यांग 400 मीटर सिनियर बालक वर्ग – बेगूसराय के छतीस कुमार प्रथम व शिवचरण कुमार द्वितीय एवं मुंगेर के विनय कुमार मंडल विनय कुमार मंडल तृतीय स्थान पर रहे.

– 400 मीटर दौड़ जुनियर बालक वर्ग- मुंगेर के मनीष कुमार ने बाजी मारी

– मुकवधिर लॉग जंप बालक वर्ग – बेगूसराय के चंदन कुमार प्रथम व रिषव देव द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

– जेबलिंग सब जुनियर शारीरिक विकलांग वर्ग – जमुई के कुमार सागर व जुनियर ममें मुंगेर के हिमांशु कुमार व सिनियर में जमुई के विजय कुमार मंडल ने बाजी मारी,

– शारीरिक दिव्यांग जेबलिंग में मुंगेर की मीरा कुमारी व शर्मिला कुमारी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्रापत किया

– जेबलिंग दृष्टिबाधित बालिका जुनियर वर्ग – मुंगेर की सोनाली कुमारी व बबलूी कुमारी प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

– दृष्टिबाधित 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग – मुंगेर की भारती कमारी व खुशी कुमारी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

– मुकवधिर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मुंगेर की संध्या कुमारी ने बाजी मारी

– शारीरिक दिव्यांग 100 मीटर दौड़ सिनियर बालक वर्ग- मुंगेर के दौलत कुमार, जागेश्वर कुमार, अमन कुमार एवं सब जुनियर वर्ग में बेगूसराय के मो. समीर, मुकेश कुमार व सत्यम कुमार ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन