डीआईजी ने किया मुफस्सिल थाना का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Updated at : 25 Mar 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
डीआईजी ने किया मुफस्सिल थाना का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

गर्मी आने वाली है और आगंतुक के लिए पेयजल और बैठक की समुचित व्यवस्था करें.

विज्ञापन

मुंगेर ——————— मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार ने बुधवार को मुफस्सिल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जहां वहां के कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्ता व पुलिसकर्मियों की समस्याओं को जाना. प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे, इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे. डीआईजी के थाना आगमन पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद उन्होंने थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान मालखाना, सिरिस्ता, महिला हेल्प डेस्क एवं विभिन्न कार्यालय में जाकर अभिलेखों व वहां के कार्यशैली का अवलोकन किया. वहीं सीसीटीएनएस व्यवस्था का जायजा लेते हुए एफआईआर को समय पर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था, पुलिस कर्मियों की समस्याओं और वहां मौजूद मूलभूत सुविधाओं को जाना. उन्होंने कहा कि गर्मी आने वाली है और आगंतुक के लिए पेयजल और बैठक की समुचित व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अपनी परेशानी को लेकर थाना आते है तो उनकी समस्याओं को शालीनता और संवेदनशील होकर सुने और अग्रतर कार्रवाई करें. ताकि पुलिस पर जनता का विश्वास बना रहे. उन्होंने थानाध्यक्ष कक्ष में थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के आपराध की प्रवृति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने थाना क्षेत्र के आपराधिक मामलों की समीक्षा और निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने और अवैध शराब व हथियार कारोबार तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ नकेल कसने के निर्देश दिया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन