28 मार्च को स्नातक सेमेस्टर-3 और 5 में नामांकन का समय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
28 मार्च को स्नातक सेमेस्टर-3 और 5 में नामांकन का समय

अब विश्वविद्यालय व कॉलेजों में 26 और 27 मार्च को अवकाश रहेगा.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से आरंभ की थी. जिसमें विद्यार्थियों को वैस तो 25 मार्च तक नामांकन का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी, लेकिन वैसे विद्यार्थी, जो अबतक नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 28 मार्च को भी आवेदन ले सकते हैं. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-3 और 5 में नामांकन की प्रक्रिया दोबारा 23 मार्च से आरंभ की गयी थी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए दो चरणों में समय दिया गया है. इसमें पहले चरण में नामांकन के लिए 25 मार्च तक का समय दिया गया था. जबकि अब विश्वविद्यालय व कॉलेजों में 26 और 27 मार्च को अवकाश रहेगा. जिसके कारण वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश उक्त सत्र में नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 28 मार्च शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलने के बाद नामांकन ले सकते हैं. वही नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर स्नातक सेमेस्टर-3 में कुल 28,052 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 23,954, विज्ञान संकाय में 3,768 तथा वाणिज्य संकाय में 330 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि स्नातक सेमेस्टर-5 में कुल 20,908 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 18,620, विज्ञान संकाय में 2,014 तथा वाणिज्य संकाय में 274 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन