माता के भव्य जागरण में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
माता के भव्य जागरण में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

मारवाड़ी धर्मशाला स्थित श्री श्री 108 श्री महामाया शक्ति धाम मंदिर प्रांगण में विजयादशमी पर गुरुवार की रात्रि माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया

विज्ञापन

जमालपुर. मारवाड़ी धर्मशाला स्थित श्री श्री 108 श्री महामाया शक्ति धाम मंदिर प्रांगण में विजयादशमी पर गुरुवार की रात्रि माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें इलाहाबाद से आई झांकी एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की हाजिरी लगाई गई. मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह एवं विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता थे. इस दौरान स्थानीय कलाकार अभिजीत आनंद एवं शिवम शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की हाजिरी लगाई. मां दुर्गा, मां काली, शिव-पार्वती, बजरंगबली की झांकी आकर्षण का केंद्र बना. अभिजीत आनंद ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…और कालों की काल महाकाली, माई कलकत्ते वाली…की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं शिवम शर्मा ने आया है बुलावा, माता शेरावाली…जैसे भजनों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इधर जागरण कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे. मौके पर जयशंकर शर्मा, गिरधर शंघाई, राजकुमार शर्मा, योगेश अग्रवाल, सुजीत शंघाई, दिनेश जोशी, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुनील जालान, प्रदीप छापड़िया, आलोक गर्ग, अमर छपरा, अर्पित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन