कुलपति के निर्देश के बावजूद मात्र पांच कॉलेजों ने भेजा एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट

Updated at : 30 Jan 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट भेजनों को लेकर पांच दिन पूर्व हुये प्राचार्यों की बैठक के दौरान भी इसके लिये कॉलेजों को निर्देशित किया गया

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेज वैसे ही विश्वविद्यालय के आदेशों को लेकर आरंभ से ही लापरवाह रहे हैं. जिसके कारण कई बार खुद विश्वविद्यालय को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. कुलपति प्रो. संजय कुमार द्वारा 16 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद 20 जनवरी को ही सभी कॉलेजों से एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट मांगा गया था. जिसे अबतक केवल पांच कॉलेजों द्वारा ही विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया गया है. अब ऐसे में एमयू के कॉलेज कुलपति के आदेशों को लेकर कितने गंभीर हैं. इसका केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है.

विदित हो कि कुलपति ने 20 जनवरी को सभी कॉलेजों को एक फॉर्मेट भेजा था. जिसमें कॉलेजों के एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट को 24 जनवरी तक डीएसडब्लयू कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इस फॉर्मेट में कॉलेजों व पीजी विभागों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के कुल स्वीकृत पद, कार्यरत शिक्षक व कर्मी, कार्यरत अतिथि शिक्षक, स्नातक व पीजी सहित वोकेशन कोर्स में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या, 2023 और 2024 में नामांकित विद्यार्थियों के उपस्थिति की स्थिति, कॉलेजों व पीजी विभागों के आधारभूत संरचनाओं की स्थिति, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों तथा वहां रखे पुस्तकों की स्थिति, अबतक कॉलेजों व पीजी विभागों में आयोजित सेमिनार आदि की जानकारी मांगी गयी.

अबतक मात्र पांच कॉलेजों ने भेजी है एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट

बता दें कि एमयू के अंतर्गत पांच जिलों में 17 अंगीभूत एवं 14 संबद्ध कॉलेज हैं. जिसमें से अबतक मात्र पांच कॉलेजों द्वारा ही कुलपति के आदेश के बाद एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट भेजी है. इसमें कोशी कॉलेज, खगड़िया, आरडी कॉलेज, शेखपुरा, महिला कॉलेज, खगड़िया, एसकेआर कॉलेज, बरबीधा तथा बीएनएम कॉलेज, बड़हिया शामिल है. यह हाल तब है, तब एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट भेजनों को लेकर पांच दिन पूर्व हुये प्राचार्यों की बैठक के दौरान भी इसके लिये कॉलेजों को निर्देशित किया गया.

कहते हैं डीएसडब्लूय

डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि कॉलेजों द्वारा एकेडमिक ऑडिट रिर्पोट भेजा जा रहा है. जिन कॉलेजों द्वारा अबतक रिर्पोट नहीं भेजा गया है. वैसे कॉलेजों को रिमांडर भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन