ePaper

कम होने लगी मुंगेर में डेंगू की रफ्तार, तीन संभावित मरीज इलाजरत

Updated at : 16 Oct 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
कम होने लगी मुंगेर में डेंगू की रफ्तार, तीन संभावित मरीज इलाजरत

मुंगेर में करीब दो माह बाद डेंगू की रफ्तार कम हो गयी है. इस कारण अब डेंगू मरीजों की संख्या भी अस्पताल में कम होने लगी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर में करीब दो माह बाद डेंगू की रफ्तार कम हो गयी है. इस कारण अब डेंगू मरीजों की संख्या भी अस्पताल में कम होने लगी है. बुधवार को जहां एलाइजा जांच में डेंगू का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया. वहीं इस दौरान दो नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. जबकि बुधवार तक सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में मात्र तीन संभावित मरीजों का इलाज चल रहा है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि बुधवार को एलाइजा जांच में एक भी डेंगू का पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया. इस बीच बुधवार को दो नये संभावित मरीज को भर्ती किया गया. इसमें रामचंद्रपुर जमालपुर निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार तथा बरियारपुर निवासी 20 वर्षीय आरव राज को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद भर्ती किया गया. जबकि वार्ड में पूर्व से भर्ती एक संभावित मरीज मकससपुर निवासी 55 वर्षीय अनीता शर्मा का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि जिले में डेंगू का स्तर अब कम होने लगा है, हालांकि, अब भी लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति सजग रहना आवश्यक है. इसके लिये जरूरी है कि अपने घरों के आसपास पानी जाम न होने दें तथा सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन