जमालपुर में डीलर के पुत्र की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

Updated at : 04 Jun 2020 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर में डीलर के पुत्र की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

जमालपुर में डीलर के पुत्र की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

विज्ञापन

जमालपुर : बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की देर संध्या जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव ठाकुरबाड़ी रोड में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट कॉलोनी व जमालपुर थाने की पुलिस के साथ एएसपी हरिशंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृत युवक को चार गोली मारी गयी है.

जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी जन वितरण प्रणाली विक्रेता सुरेंद्र मंडल का पुत्र मुकेश कुमार चौरसिया शाम को गली से गुजर रहा था. उसी समय घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी.

गोली लगते ही मुकेश चौरसिया वहीं पर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. एएसपी ने बताया कि मुकेश कुमार चौरसिया पूर्व में नयागांव थाना क्षेत्र के एक मोमबत्ती व्यवसायी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था. पहले भी हत्या की नियत से उस पर फायरिंग की गयी थी. बताया गया कि आपसी दुश्मनी में उसकी हत्या की गयी है. वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन