बंद कमरे से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता का युवक तारापुर में किराये के मकान में रहकर करता था मजदूरी
ता���ापुर. तारापुर मछली हाट से सटे एक मकान में किराये पर रह रहे कोलकाता के एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक तारापुर के एक ज्वेलरी दुकान में आभूषण बनाने का काम करता था. उसकी पहचान कोलकाता के जगरनाथ बाटी चोटी मुढ़ा निवासी अजगर अली के पुत्र मो शेख हबीब अली के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर एक बजे मकान मालिक दिलीप कुमार सिंह ने तारापुर थाना पहुंचकर सूचना दी कि मछली हाट स्थित उनके मकान में किराये पर रह रहा एक युवक अपने रूम का दरवाजा नहीं खोल रहा है. काफी आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं दे रहा है. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी टीपू सुल्तान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि रूम का दरवाजा अंदर से बंद है. बाहर से काफी आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर मकान मालिक व स्थानीय लोगों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते हुए अंदर से लगे दरवाजे के सांकल को किसी तरह खोला गया. पुलिस ने जब कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि एक रूम में पंखा चल रहा है और युवक कमरे के दीवार से सटे एक कोने में मृत पड़ा है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया. वहीं घटना की सूचना मृतक की पत्नी को मोबाइल पर दी गयी. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रागिनी कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










