Bihar News: मुंगेर के तालाब में तैरता मिला लापता किशोर का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2022 1:48 PM
मुंगेर में सोमवार को लापता हुए एक किशोर का शव मंगलवार को तालाब से मिला है. मंगलवार को शव मिलने के बाद सनसनी मच गयी. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताइ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Munger News: मंगलवार की सुबह हवेली खडगपुर प्रखंड क्षेत्र के अग्रहण पंचायत के अंतर्गत बागेश्वरी गांव स्थित चैती दुर्गा मंदिर के निकट तालाब में एक किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शामपुर सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की अनुसंधान में जुट गए हैं.
जानकारी के अनुसार बागेश्वरी गांव निवासी ओम प्रकाश गोस्वामी का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार सोमवार की शाम से लापता था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. मामले की जानकारी परिजनों के द्वारा शामपुर सहायक थाना पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने रात में भी छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला.
मंगलवार की सुबह बागेश्वरी चैती दुर्गा मंदिर तालाब में किशोर का शव देखे जाने की सूचना पर परिजन जब तालाब के समीप पहुंचे तो नग्न अवस्था में किशोर सौरभ का शव देखे जाने पर परिजनों की चीख पुकार से सब पूरा माहौल गमगीन हो गया.
तलाब में किशोर का संदिग्ध परिस्थिति में शव की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार सहित शामपुर सहायक थाना प्रभारी ओमप्रकाश दूबे सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाल कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
परिजन सौरभ की मौत को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं. इधर एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. प्रारंभिक अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे.साक्ष्य के आधार पर जो भी चीजें सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










