बसंत पंचमी पर पंचमुखीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

नगर के ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर बाबा पंचमुखीनाथ मंदिर में बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
हवेली खड़गपुर. नगर के ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर बाबा पंचमुखीनाथ मंदिर में बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस वर्ष बसंत पंचमी और सोमवार का विशेष संयोग होने से अहले सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे और पंचमुखीनाथ पर जलाभिषेक किया. दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बताते चलें कि बसंत पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का तिलक महोत्सव होता है. यही कारण रहा कि बसंत पंचमी के दिन पंचमुखीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. वहीं श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और उन्हें उच्च शिक्षा मिलने का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इधर पंचबदन शिव मंदिर में पुजारियों द्वारा अहले सुबह विधि विधानपूर्वक श्रृंगार पूजा की गयी.
अखंड रामधुन को ले निकली कलश शोभायात्रा, जय श्रीराम के लगे नारे
असरगंज. प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव बिचला टोला में बसंत पंचमी पर 24 घंटे का अखंड रामधुन का आयोजन किया गया. इससे पूर्व 151 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. शोभा यात्रा में मुख्य यजमान सकलदेव बिंद एवं उनकी धर्म पत्नी सिंधु देवी ने माता पर कलश रखकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. शोभायात्रा ढोल पहाड़ी, पुरुषोत्तमपुर, बिचला टोला, चोरगांव होते हुए रामधुन स्थल पर पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाये. इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर समाजसेवी रंभा कुमारी, पूर्व उपमुखिया सदानंद सिंह, अमित कुमार बिंद, दीपक कुमार, राजेश पासवान, धर्मेंद्र कुमार, अजब लाल बिंद, धर्मवीर बिंद, वीरन कुमार, अर्जुन बिंद सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




