एईसी, भीएसी तथा एसईसी के चयनित अभ्यार्थियों की काउंसलिंग आज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एईसी, भीएसी तथा एसईसी के चयनित अभ्यार्थियों की काउंसलिंग आज

आवेदनों में 95 अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के लिये चयनित किया गया है.

विज्ञापन

प्रति कक्षा भुगतान के आधार पर 95 चयनित शिक्षक अभ्यार्थी होंगे शामिल मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्नातक सत्र के एईसी, भीएसी तथा एसईसी विषयों में प्रति कक्षा भुगतान के आधार पर आवेदन करने वाले चयनित शिक्षक अभ्यार्थियों की काउंसलिंग मंगलवार को ली जायेगी. जिसमें कुल 95 अभ्यार्थी शामिल होंगे. विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग के लिये दो विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के तहत स्नातक सत्र के लिये एईसी, भीएसी तथा एसईसी पाठ्यक्रम में प्रति कक्षा भुगतान के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिये 20 अक्तूबर तक आवेदन लिया गया था. जिसमें कुल 129 शिक्षक अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था. वही विश्वविद्यालय द्वारा कुल प्राप्त आवेदनों में 95 अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के लिये चयनित किया गया है. जबकि 34 शिक्षक अभ्यार्थियों के आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है. जिसके बाद अब मंगलवार को चयनित 95 शिक्षक अभ्यार्थियों का काउंसलिंग विश्वविद्यालय में होगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सभी चयनित अभ्यार्थियों को पत्र भी भेजा है. इसके अतिरिक्त काउंसलिंग प्रक्रिया के लि विश्वविद्यालय द्वारा दो एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. जिसमें पटना विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र पीजी विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो रामशंकर आर्या और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अंग्रेजी पीजी विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो उत्तिम लाल ठाकुर शामिल हैं. वही काउंसलिंग के लिये सभी चयनित अभ्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक अपने पूर्ण दस्तावेज के साथ विश्वविद्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है. एमयू के पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया के लिये विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन