ePaper

स्नातक सेमेस्टर-1 नामांकन को लेकर आवेदन में त्रुटि सुधार का कल तक

Updated at : 25 Jun 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 नामांकन को लेकर आवेदन में त्रुटि सुधार का कल तक

मैरिट लिस्ट जारी करने के बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी

विज्ञापन

मुंगेर . मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है. वहीं एमयू के कॉलेजों में नामांकन को लेकर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिये विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन की त्रुटि में सुधार की प्रक्रिया भी 23 जून से आरंभ की है. जिसमें आवेदन में त्रुटि सुधार को लेकर 27 जून तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. बताया गया कि सीबीसीएस के स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन करने वाले वैसे विद्यार्थी, जिनके आवेदन में कोई त्रुटि हो गयी है. वैसे विद्यार्थियों को अपने आवेदन की त्रुटि में सुधार को लेकर 23 से 27 जून तक का समय दिया गया है. इस दौरान विद्यार्थी अपने यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से आवेदन की त्रुटि में सुधार कर सकते हैं. वहीं इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. उन्होंने बताया कि मैरिट लिस्ट जारी करने के बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसके लिये ससमय सूचना जारी कर दी जायेगी. विदित हो कि एमयू द्वारा सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 21 जून को पूर्ण की गयी. जिसमें अंतिम तिथि तक कुल 37,937 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. इसमें कला संकाय में 32,364, विज्ञान संकाय में 5,223 और वाणिज्य संकाय में 350 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन