कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को नये सिरे से करेगी मजबूत : राव दान सिंह

कांग्रेस अपने संगठन को नये सिरे से मजबूती प्रदान करेगी और इसके लिए अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन काम कर रही है.
मुंगेर. कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को नये सिरे से मजबूती प्रदान करेगी और इसके लिए अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन काम कर रही है. इसे लेकर पहले चरण में सभी जिलों में अध्ययन के बाद नये अध्यक्ष बनाये जायेंगे और फिर संगठन को सुदृढ़ किया जायेगा. ये बातें कांग्रेस कमेटी के मुख्य पर्यवेक्षक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने मंगलवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में एआइसीसी की टीम प्रत्येक जिले में भ्रमण कर रही है और वहां के मुख्य कार्यकर्ता, नेता एवं बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसके लिए प्रत्येक जिले से छह ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के नाम का चयन किया जा रहा है. जिसे राष्ट्रीय स्तर पर एआइसीसी के महासचिव को भेजा जायेगा और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से उन छह लोगों में एक नाम जिलाध्यक्ष के लिए चयन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रास स्तर पर संगठन के मजबूती की दिशा में प्रयास कर रहा है. मौके पर पूर्व विधायक अजय कुमार सिंह, प्रदेश पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










