सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन

सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन

स्वयंसेवकों को दी इमरजेंसी किट, आपदा प्रबंधन की मिली सीख

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया. समापन के अवसर पर स्वयंसेवकों के बीच इमरजेंसी रिस्पांस किट का वितरण किया गया. इस किट में लाइफ जैकेट, टॉर्च, सेफ्टी ग्लव्स, पॉकेट नाइफ, फर्स्ट एड किट, गैस लाइटर, विसल, वॉटर बॉटल, मच्छरदानी, रेनकोट, गमबूट्स, सेफ्टी हेलमेट, मल्टीपरपज नायलॉन रोप, स्पोर्ट्स शूज, यूनिफॉर्म, ट्रैकसूट और बैग शामिल थे. अंतिम दिन आयोजित बौद्धिक सत्र में आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राध्यापक डॉ संजय कुमार ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. इसके बाद सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण से संबंधित फीडबैक भी लिया गया. समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार व मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्र उपस्थित रहे. क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा. वहीं डीएसडब्ल्यू ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. प्रशिक्षकों के रूप में राज्य आपदा मोचन बल के अनुपम कुमार पंडित ने प्रशिक्षण का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम सूची जारी की. समापन सत्र का संचालन संयुक्त रूप से डॉ कृपा शंकर पांडे व डॉ चंदन कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसमें मुंगेर के अभिषेक कुमार राणा, अंशु प्रिया, रजनीश कुमार सिंह, रिया कुमारी, अक्षत कुमार व अनुष्का राज आदि शामिल रहे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन