समय सीमा के अंदर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण करायें पूरा : जिलाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
समय सीमा के अंदर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण करायें पूरा : जिलाधिकारी

समय सीमा के अंदर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण करायें पूरा : जिलाधिकारी

विज्ञापन

मुंगेर. सभी तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यो सहित मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान उद्घोषित योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनों के प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में हुई. जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बारी-बारी से योजनाओं की समीक्षा की व समय सीमा के अंदर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी अजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे. डीएम ने कहा कि अभी भी कई योजनाएं ऐसी है, जिसका कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है. उन्होंने संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को समय सीमा के अंदर ही संबंधित योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है उसकी अद्यतन सूची उपलब्ध कराएं, ताकि उसका उद्घाटन कराया जा सके. भवन निर्माण विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं अपूर्ण हैं, उसे शीघ्र पूर्ण कराएं. मेडिकल काॅलेज निर्माण कार्य की प्रगति में कभी-कभी रूकावट की शिकायत पर उन्होंने संबंधित थाना के सहयोग से वैसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक बात का ध्यान रखें कि निर्माण कार्य अथवा उपस्कर आदि पूरी गुणवत्तायुक्त हों तथा किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही या अनियमितता न हो. शिकायत मिलने पर जांच करा कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन