डीलर ने डीएम से की राशन आवंटन में कम वजन देने की शिकायत, जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
डीलर ने डीएम से की राशन आवंटन में कम वजन देने की शिकायत, जांच की मांग

प्रखंड के एसएफसी गोदाम से पीडीएस दुकानदारों को निर्धारित वजन के अनुरूप कम खाद्यान्न दिया जा रहा है.

विज्ञापन

विभागीय मंत्री और पीएमओ से भी की गयी अनियमितता की शिकायत हवेली खड़गपुर. प्रखंड के एसएफसी गोदाम से पीडीएस दुकानदारों को निर्धारित वजन के अनुरूप कम खाद्यान्न दिया जा रहा है. इससे आक्रोशित अग्रहण पंचायत के तीन डीलरों ने एसएफसी के एजीएम के विरुद्ध जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है. साथ ही इसकी शिकायत खाद्य व आपूर्ति मंत्री व पीएमओ से भी की है. डीलर गोपाल प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह और मोनी देवी ने बताया कि एसएफसी गोदाम से आवंटित खाद्यान्न का वास्तविक वजन और अभिलेख में दर्ज वजन में अंतर पाया जा रहा है. डीलरों का कहना है कि गोदाम से मिलने वाले एक बोरे गेहूं या चावल का वास्तविक वजन मशीन पर तौलने पर लगभग 47 से 48 किलोग्राम ही निकलता है. जबकि अभिलेख में एक बोरे का वजन 51.5 किलोग्राम दर्ज किया जाता है. डीलरों के अनुसार इस अंतर के कारण जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण करने में काफी कठिनाई हो रही है. सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाता है. इससे लाभुकों के बीच असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है और वितरण प्रणाली की पारदर्शिता व विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. डीलर ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए. ताकि अनियमिता पर रोक लग सके. इस संबंध में एजीएम राहुल कुमार से संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन