12. भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली कटौती से आमजन परेशान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
12. भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली कटौती से आमजन परेशान

12. भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली कटौती से आमजन परेशान

विज्ञापन

धरहरा धरहरा प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच पिछले कुछ दिनों से रात के समय लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी और अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है. जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है. इससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की दिनचर्या पर भी बुरा असर पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अबतक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. बिजली विभाग के कर्मियों और अधिकारियों के अनुसार, सफियाबाद से पावर शून्य कर दिया जाता है. धरहरा पावर ग्रिड एवं रामचंद्र पावर ग्रिड की आपूर्ति बाधित हो जाती है. ग्रामीणों ने कहा कि इस दौरान शहरी क्षेत्र मुंगेर और जमालपुर में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है. ग्रामीणों में नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि जब वे भी समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उनके साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है. ग्रामीण गोलू मंडल, टुनटुन सिंह, राकेश कुमार, सतीश कुमार आदि ने बताया कि धरहरा और रामचंद्र क्षेत्र को आधी रात तक अंधेरे में डूबा दिया जाता है. जबकि इसकी कोई सूचना भी नहीं दी जाती है.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन