एमयू ने सीनेट चुनाव को लेकर बनायी तीन सदस्यीय कमेटी, आज जारी होगी अधिसूचना
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय संयाेजक बने है.
विज्ञापन
मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. एक ओर जहां विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों से मतदाता सूची मंगा ली गयी है. वहीं सीनेट चुनाव को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी भी बनायी गयी है. गुरूवार को विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जायेगी.चुनाव को लेकर बनायी गयी है तीन सदस्यीय कमेटी
कुलपति प्रो. संजय कुमार द्वारा एमयू के पहले सीनेट चुनाव को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. जिसे लेकर कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय ने अधिसूचना जारी की है. जिसमें डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन तथा ह्यूमिनिटीज के डीन प्रो. भवेशचंद्र पांडेय को सदस्य बनाया है. जबकि कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय संयाेजक बने है. इसके अतिरिक्त कमेटी में स्थापना शाखा के एसओ कृष्ण कुमार को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है. कमेटी सीनेट चुनाव के सभी कार्यों को पूर्ण करेगी. डीएसडब्लूय सह सीनेट चुनाव कमेटी के सदस्य प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि सीनेट चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों से पूर्व में ही मतदाता सूची मंगा ली गयी है. गुरूवार को सीनेट चुनाव से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










