बच्चों ने स्वयं व्यंजन बनाकर व्यवसाय व आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाया

Updated:
विज्ञापन
बच्चों ने स्वयं व्यंजन बनाकर व्यवसाय व आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाया

तारापुर के पुरानी बाजार स्थित प्रैक्टिकल पाठशाला में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह निदेशक मनीष कुमार, सचिव राजीव कुमार एवं प्रिंसिपल प्रभात रंजन के नेतृत्व में रविवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

मुंगेर के विधायक फूड फेस्टिवल में हुए शामिल, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

तारापुर. तारापुर के पुरानी बाजार स्थित प्रैक्टिकल पाठशाला में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह निदेशक मनीष कुमार, सचिव राजीव कुमार एवं प्रिंसिपल प्रभात रंजन के नेतृत्व में रविवार को संपन्न हुआ. इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए और फूड फेस्टिवल डे का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय थे.

विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है. जब बच्चे सीखने के साथ कुछ नया करने का प्रयास करते हैं, तभी उनका वास्तविक विकास होता है. उन्होंने विद्यालय की एक्टिव लर्निंग पद्धति की सराहना की और ऐसे प्रयास बच्चों को केवल परीक्षा में ही नहीं, बल्कि जीवन में भी आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है. वहीं फूड फेस्टिवल में बच्चों ने स्वयं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाकर व्यवसाय, आत्मनिर्भरता और मेहनत के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझने का प्रयास किया. अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के स्टॉल से व्यंजन खरीदकर उनका स्वाद चखा और इस पहल की सराहना की. समारोह में पुरस्कार वितरण भी किया गया. जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विधायक ने प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद पिंटू कुमार साह, वार्ड सदस्य रोमित राज, शंभू केशरी, समाजसेवी पिंटु कुमार, शंकर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन