सांस्कृतिक विरासत क्विज में बच्चों ने दिये प्रश्नों के जवाब

Updated at : 31 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक विरासत क्विज में बच्चों ने दिये प्रश्नों के जवाब

युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए किया गया

विज्ञापन

मुंगेर – कला संस्कृति एवं युवा विभाग, पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय द्वारा शुक्रवार को दुर्गा संस्था उच्च विद्यालय प्लस टू में विरासत बचाव आधारित क्विज का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विरासत से संबंधित प्रश्नों का जवाब दिया. अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार यादव ने किया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अपनी विरासत के महत्व को समझने और उसकी हिफाजत के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही यह भी दिखाया कि कैसे हमारी विरासत हमारी पहचान है और उसकी हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व है. इस दौरान संगीत शिक्षक गोपाल कुमार ने सभी को काफी मनोरंजन किया.

———————————————-

विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मुंगेर – टाउन उच्च विद्यालय में शुक्रवार को संस्कृत शिक्षिका इंदुवाला कुमारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोनज किया गया. जिसका संयोजन सौरव कुमार ने किया. इस दौरान संस्कृत शिक्षिका को सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र के साथ कई प्रकार के उपहार दिये गये. वहीं विभिन्न शिक्षकों ने उनकी विद्ववता, कर्मठता, शालीनता तथा उनकी योग्यता को लेकर चर्चा की. शिक्षक राजदीप कुमार ने कहा कि इंदुवाला कुमारी ने हमेशा विद्यालय के सभी कार्यों में अपना योगदान दिया. उनके नेतृत्व में शिक्षकों ने काफी कुछ सीखा. पुस्तकालयाध्यक्ष श्वेता प्रिया ने कहा कि उनके पढ़ाने के तरीका हमेशा बच्चों के साथ शिक्षकों के लिये भी प्रेरणादायी रहेगा. मौके पर सुमिता कुमारी, प्रवीण कुमार राय, अभिषेक कुमार, त्रिलोक रंजन, नीलम कुमारी, संजय कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन