सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर तारापुर में जश्न, निकला विजय जुलूस

Updated:
विज्ञापन
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर तारापुर में जश्न, निकला विजय जुलूस

सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण के साथ ही उनके गृह क्षेत्र तारापुर सहित पूरे जिले में जश्न का माहौल बन गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण के साथ ही उनके गृह क्षेत्र तारापुर सहित पूरे जिले में जश्न का माहौल बन गया है. समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटीं. साथ ही तारापुर बाजार में विजय जुलूस निकला गया. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही तारापुर विधानसभा क्षेत्र में होली मनायी गयी. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीहमा गांव से मुख्य बाजार तक विजय जुलूस निकाला. ढोल-नगाड़े और भांगड़ा की धुन पर थिरकते युवा कार्यकर्ता तारापुर का लाल, बिहार की शान. के नारे लगा रहे थे. इसमें भाजपा, जदयू, हम और लोजपा के कार्यकर्ता बीहमा गांव से विजय जुलूस निकाला. जुलूस में सबसे आगे तिरंगा लिए युवा चल रहे थे. इधर, उनके विधान सभा क्षेत्र तारापुर, संग्रामपुर, असरगंज व हवेली खड़गपुर में जगह-जगह लोगों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा. युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य कर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पूरे मुंगेर जिले के लिए गर्व का क्षण है. स्थानीय लोगों का मानना है कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि अब तारापुर और आसपास के इलाकों में आधारभूत संरचनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा. महिलाओं ने भी इस अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की. कई स्थानों पर सामूहिक रूप से लोगों ने दीप जलाकर इस उपलब्धि का स्वागत किया.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन