पूर्व में जारी एडमिट कार्ड पर ही पीजी की परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

पांच फरवरी से दो केंद्रों पर होगी पीजी सेमेस्टर-1 व 2 की परीक्षा
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 5 फरवरी से ली जायेगी. जो दो केंद्रों पर 19 फरवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. वहीं दोनों सत्र के विद्यार्थी पूर्व में जारी एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही दोनों सत्रों के लिये एडमिट कार्ड जारी किया गया था. जिससे दोनों सत्रों के विद्यार्थी पांच फरवरी से आरंभ होने वाले पीजी सेमेस्टर-1 व 3 की परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि दोनों सत्रों की परीक्षा 5 से 19 फरवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रत्येक दिन की परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. परीक्षा के लिये दोनों केंद्रों पर ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है. जो केंद्राधीक्षक के साथ परीक्षा संचालन करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




