ePaper

महुआ शराब की डिलिवरी देने जा रहा धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated at : 04 Oct 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

खड़गपुर थाना क्षेत्र के भलुआकोल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बाइक से शराब की डिलिवरी देने जा रहे एक धंधेबाज को 65 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के भलुआकोल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बाइक से शराब की डिलिवरी देने जा रहे एक धंधेबाज को 65 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. जबकि धंधेबाज के बाइक को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक धंधेबाज बाइक से शराब की डिलीवरी देने खड़गपुर आ रहा है. इसी सूचना पर पुलिस जब भलुआकोल गांव पहुंची तो देखा एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आ रहा है. जिसके पीछे एक प्लास्टिक का बोरा बंधा हुआ है. बाइक सवार ने दूर से ही पुलिस टीम को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा. तब पुलिस जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा और उसके बाइक पर बंधे बोरे की तलाशी ली. बोरे से 65 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ. वहीं पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए उसकी बाइक को जब्त कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज दरियारपुर गांव निवासी विपिन कुमार का पुत्र नरोत्तम कुमार है. धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया. एक शराब तस्कर समेत एक शराबी गिरफ्तार बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने एक शराब तस्कर समेत एक शराबी को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि पड़िया निवासी आशीष कुमार को शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा गया. जिसे जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई. जबकि अवैध शराब तस्कर कालीथान बरियारपुर निवासी डिस्को सहनी को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन