ePaper

महकोला बासा के समीप पुलिया के धंसे हिस्से पर डाला गया ईंट व मिट्टी

Updated at : 05 Oct 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पुलिया के धंसे हिस्से पर डाला गया ईंट व मिट्टी

विज्ञापन

जर्जर हिस्से पर प्रशासन ने लगाया बोर्ड, भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर जारी किया अलर्ट

हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित महकोला बासा के समीप नदी पर बना पुलिया का 10 फीट लंबा और 6 फीट चौड़ा हिस्सा धंसने के बाद एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) हरकत में आया है. विभाग ने क्षतिग्रस्त पुलिया के समीप बोर्ड लगाकर वाहन चालकों को आगाह किया है कि इस मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन नहीं करें. वैसे जिस जगह पर पुल का हिस्सा धंसा है वहां पर बालू की बोरियां और ईंट डाला गया है.

वाहनों की आवाजाही करने वालों को यह संकेत दिया गया है कि इस क्षतिग्रस्त हिस्से से वाहनों की आवाजाही नहीं करें. लेकिन पुल का पश्चिम-उत्तर हिस्सा धंसने के बाद इस मार्ग से बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन, हाइवा सहित अन्य वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी है. इस मार्ग में खड़गपुर से तारापुर, भागलपुर, बांका, शंभूगंज, शाहकुंड, सुल्तानगंज, असरगंज, अमरपुर जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. खड़गपुर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर महकोला नदी पर बना पुल का निर्माण लगभग 45 वर्ष पहले हुआ है. लेकिन भारी बारिश के बाद नदी में आई तेज बहाव और भारी मालवाहक वाहनों के दबाव की वजह से वर्षों पुराना पुलिया का हिस्सा एक फीट धंस गया है और सुरक्षा दीवार में दरार आ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन