शाखा प्रबंधक व बीसी शत-प्रतिशत लक्ष्य करें हासिल : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक व बीसी शत-प्रतिशत लक्ष्य करें हासिल : बीडीओ

बैंकर्स समिति की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण और बीमा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन-धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना तथा पीएम किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. बीडीओ ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों और बीसी को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ठोस पहल करने के निर्देश दिये. इसके साथ ही बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर बल दिया. ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सके. बैठक में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अधिक आवेदनों की स्वीकृति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई. किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तहत ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने के निर्देश दिये गये. इस दौरान बैंक कर्मियों ने ऋण वसूली में पुलिस सहयोग नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वारंट जारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से वसूली प्रभावित होती है. मौके पर विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजू कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन