ePaper

नौ घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

Updated at : 23 Nov 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
नौ घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल

भागलपुर-जमालपुर किऊल रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेन के साथ ही लोकल डेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा

विज्ञापन

जमालपुर.

भागलपुर-जमालपुर किऊल रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेन के साथ ही लोकल डेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा. जिसके कारण सर्दी के इस मौसम में रेल यात्री परेशान हो रहे. शनिवार को 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से लगभग नौ घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17.58 बजे है. परंतु यह ट्रेन मध्य रात्रि के बाद 2:15 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 18603 डाउन रांची-गोड्डा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा देर से चलकर रात्रि 2:38 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 1:30 बजे था. डाउन रूट की एक अन्य ट्रेन 13416 डाउन आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात्रि 1. 41 बजे के बजाय 3:00 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे लेट चलकर 5:46 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 4:15 बजे था. इसी प्रकार 12368 डाउन आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6.32 बजे से लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर 8.24 बजे जमालपुर पहुंची. अजमेर से चलकर भागलपुर जाने वाली 13424 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 19 मिनट विलंब से चलकर 14.39 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 04458 डाउन आनंद विहार भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पूर्वाहन 11.58 बजे से लगभग 6 घंटे से अधिक अनिश्चित लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त किऊल से चलकर जमालपुर आने वाली 73426 डाउन डेमू पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 23.45 वजह से लगभग 4 घंटे से अधिक लेते चलकर सुबह 4:28 बजे जमालपुर पहुंची. कई रेल यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन अमूमन प्रतिदिन 3 से 4 घंटे लेट चलकर ही जमालपुर पहुंचती है. जिसे देखने वाला कोई नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन