ePaper

बोल्डर लदे हाइवा ने बिजली पोल में मारी टक्कर, 11 घंटे गुल रही बिजली

Updated at : 18 Jun 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

बोल्डर लदे हाइवा ने बिजली पोल में मारी टक्कर

विज्ञापन

तारापुर

तारापुर थाना क्षेत्र के लोहरसारी गली के सामने मंगलवार की अहले सुबह लोहे के एक बिजली पोल में बोल्डर लदा एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे ट्रक का बांया हिस्सा एवं शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं हाइवा चालक एवं उपचालक बाल-बाल बच गये. जबकि बिजली पोल के क्षतिग्रस्त हो जाने से तारापुर क्षेत्र में 11 घंटे बिजली गुल रही. जिसके कारण इस भीषण गर्मी में आमलोग परेशान रहे.

बताया जाता है कि एक बोल्डर लदा हाइवा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर08जी-6605 ने लोहरसारी गली के सामने तारापुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के पश्चिम किनारे लगे एक लोहे के बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जहां हाइवा का बाया हिस्सा व शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जैसे कोई बम फटा हो और लोहे का पोल जमीन पर गिर कर पूरी तरह मुड़ गया और एक टेलीकॉम दुकान का शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद क्षेत्र में बिजली गुल हो गई और 11 घंटे बाद दोपहर में बिजली बहाल हो पायी. इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है. विद्युत विभाग की ओर से किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन