मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Updated at : 26 Oct 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन

खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित नंदलाल बसु चौक के समीप रविवार को एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर.
खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित नंदलाल बसु चौक के समीप रविवार को एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. जिससे संत टोला निवासी अक्षय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया. चिकित्सक ने घायल अक्षय का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अक्षय कुमार अपनी बाइक से हाट के पास खरीदारी कर रहे थे. तभी पीछे से एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया. वहीं मैजिक वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




