Bihar News: मां की देखभाल के मुद्दे पर हुआ झगड़ा, बड़े ने छोटे भाई को मार दी गोली

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: सोमवार की सुबह इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर. मां की देखभाल को लेकर मुंगेर जिले में दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान बात इतनी बढ़ गयी कि बड़ा भाई छोटे भाई के खून का प्यासा हो गया. आखिरकार उसने छोटे भाई को गोली मारकर मार डाला. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. आरोपित भाई की गिरफ्तारी की अब तक सूचना नहीं है.

इलाज के दौरान हुई मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तौकीर में रविवार की देर रात सहोदर भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी. गोली से घायल 35 वर्षीय युवक को इलाज के लिए रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन मेंजुटी है. बताया जाता है कि मां की देखभाल को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था.

Also Read: Bihar: रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच जल्द बनेगी 6 लेन सड़क, खर्च होंगे 465 करोड़

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन