बीबीए पार्ट-1, 3 व बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा 8 जुलाई से होगी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
बीबीए पार्ट-1, 3 व बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा 8 जुलाई से होगी

प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी.

विज्ञापन

मुंगेर . मुंगेर विश्वविद्यालय अपने दो कॉलेजों में पढ़ाये जाने वाले वोकेशनल कोर्स के बीबीए पार्ट-1, 3 तथा बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी. जिसके लिये आरडी कॉलेज, शेखपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं. जहां 14 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि बीबीए पार्ट-1, 3 तथा बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी. जो 14 जुलाई तक होगी. परीक्षा के लिये कुल आरडी कॉलेज, शेखपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र की परीक्षा के लिये जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे.

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

8.7.2025 प्रिंसिपल मैनेजमेंट फाइनेंसियल मैनेजमेंट

9.7.2025 ऑर्गेनाइजेशन विहिवेयर प्लांट बायोटेक्नोलॉजी

10.7.2025 मैनेजरियल इकोनॉमिक्स मार्केटिंग मैनेजमेंट

11.7.2025 बिजनेस मैथ एंड स्टेटिक्स एनिमल बायोटेक्नोलॉजी

12.7.2025 बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन पर्सनल मैनेजमेंट

14.7.2025 फाइनेंसियल अकाउंटिंग इनवाइरोमेंटल बायोटेक्नोलॉजी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन