बरियारपुर-मननपुर रेल परियोजना मेरी प्राथमिकता : सांसद

Updated at : 09 Apr 2026 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बरियारपुर-मननपुर रेल परियोजना मेरी प्राथमिकता : सांसद

कहा-रेल परियोजना के निर्माण को स्वीकृति और राशि भी आवंटित कराउंगा

विज्ञापन

जमुई सांसद अरुण भारती ने विभिन्न पंचायतों में किया जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत

हवेली खड़गपुर. जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती ने कहा है कि बरियारपुर-मननपुर रेल परियोजना यहां के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है. संसद में इस रेल परियोजना के निर्माण को स्वीकृति और राशि भी आवंटित कराउंगा. यह मेरी प्राथमिकता होगी. वे गुरुवार को खड़गपुर प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं.

सांसद ने कहा कि भविष्य में सम्राट चौधरी का कद निश्चित रूप से बड़ा होगा. उनसे हमलोगों को काफी उम्मीदें हैं. भीमबांध के लिए 100 करोड़ का आवंटन पर्यटन के लिए स्वीकृत कराया गया है. पर्यटन से रोजगार के साधन विकसित होंगे. उन्होंने कहा कि पांच कामों बरनार जलाशय योजना, सिकंदरा में योजना, केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज समेत नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन के लिए 621 करोड़ का आवंटन कराया गया है. इसके साथ ही छोटे-छोटे कई कार्य कराये गये हैं. गंगटा पंचायत सरकार भवन में हाई मास्ट लाइट लगाया गया है. सांसद ने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र में सारे कार्य पूरे होंगे. उन्होंने बरियारपुर-मननपुर रेल परियोजना की बहुप्रतीक्षित मांग पर कहा कि यह बड़ी रेल परियोजना है. संसद में इस रेल परियोजना के निर्माण को लेकर मांग की थी. आने वाले समय में इसे स्वीकृत कराकर आवंटन कराऊंगा. यह मेरी प्राथमिकता होगी. सांसद ने गंगटा, जमघट, मंझगांय, मुरादे, दशरथपुर, कौशलपुर, हथिया पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना और ग्रामीणों से जनसंवाद किया. सांसद को दरियापुर एक और दरियापुर टू पंचायत सहित नगर के प्राचीन काली मंदिर और कादरगंज पहुंचना था. लेकिन वे इन क्षेत्रों का दौरा नहीं कर पाये, जिससे लोगों में मायूसी दिखी.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन