मलेरिया से बचाव व रोकथाम को लेकर निकली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन
मलेरिया से बचाव व रोकथाम को लेकर निकली जागरूकता रैली

रैली में शामिल प्रशिक्षुओं ने हाथों में स्लोगन लिखे जागरूकता पोस्टर

विज्ञापन

अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मलेरिया बीमारी से बचाव का दिया संदेश : तारापुर विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को एएनएम स्कूल तारापुर की प्रशिक्षु एएनएम ने मलेरिया बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर से निकली. जिसे अनुमंडल अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डाॅ बिंदु कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभारी उपाधीक्षक ने मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के प्रति आमजनों को जागरूक करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है. लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरतने से इससे बचाव संभव है. इसके लिए साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव को लेकर रात्रि में सोने से पहले मच्छरदानी का इस्तेमाल, समय पर जांच एवं इलाज से मलेरिया को रोका जा सकता है. वहीं रैली में शामिल प्रशिक्षुओं ने हाथों में स्लोगन लिखे जागरूकता पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाते हुए फजेलीगंज के गली मोहल्ला का भ्रमण किया और अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मलेरिया बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया. इसके उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की गई. मौके पर अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय, एएनएम स्कूल की प्रशिक्षिका लीली हेंब्रोम, दीप्ति भारती सहित छात्राएं व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन