समाजशास्त्र सामुदायिक विकास के प्रति जागरूक बनाने का विषय : डॉ प्रीति

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
समाजशास्त्र सामुदायिक विकास के प्रति जागरूक बनाने का विषय : डॉ प्रीति

एनएसएस पीओ ने बीज वक्तव्य द्वारा विशेष शिविर की संकल्पना स्पष्ट की.

विज्ञापन

मुंगेर जमालपुर कॉलेज, जमालपुर एनएसएस ईकाई द्वारा सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया. जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार पोद्दार एवं संचालन एनएसएस पीओ डॉ चंदन कुमार ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की डॉ प्रीति कुमारी थी. विशेष शिविर का मुख्य विषय “शिक्षा , स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास” रखा गया है. कार्यक्रम में सर्वप्रथम कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक डॉ जितेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया. एनएसएस पीओ ने बीज वक्तव्य द्वारा विशेष शिविर की संकल्पना स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि एन एस एस के वॉलेंटियर्स के लिए अपने सेवाकाल में दो विशेष शिविर में भाग लेना आवश्यक है. इस दौरान गोद लिये गये गांव भागीचक में कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजशास्त्र हमें सामुदायिक विकास के प्रति जागरूक बनाने वाला विषय है. हम समाज के विकास के विभिन्न चरणों का विविध आयामों में अध्ययन करते हैं. एनएसएस जिस प्रकार संस्थागत तरीके से कॉलेज के छात्रों को समाज के लिए उत्तरदायी बना रहा है. वह प्रशंसनीय हैं. इस दौरान दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ चंपकलता कुमारी ने कहा कि एनएसएस का मोटो नॉट मी, बट यू अर्थात यह परमार्थ एवं सेवा की भावना से छात्रों को सामाजिक पूंजी बनाता है. मौके पर डॉ अभिलाषा कुमारी, डॉ सैकत बनर्जी, डॉ जकिया तसनीम, डॉ रिंकू राय आदि ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन