गर्मी बढ़ते ही प्रखंड में गहराया बिजली संकट, जनजीवन बेहाल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही प्रखंड में गहराया बिजली संकट, जनजीवन बेहाल

गर्मी का प्रकोप तेज होते ही धरहरा प्रखंड में बिजली संकट एक बार फिर गहरा गया है.

विज्ञापन

धरहरा. गर्मी का प्रकोप तेज होते ही धरहरा प्रखंड में बिजली संकट एक बार फिर गहरा गया है. पिछले कई दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति और बार-बार हो रही कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. दिन और रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है.. स्थानीय निवासी रंजीत मंडल, निक्की सिंह, टिंकू सिंह, राजकिरण सिन्हा, अमरदीप सिंह सहित अन्य ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. खासकर भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. पंखे और कूलर बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. बिजली संकट के कारण छात्रों की पढ़ाई पर असर पर रहा है. परीक्षा के समय इस तरह की कटौती बच्चों के भविष्य पर भी असर डाल रही है. वहीं बिजली क कारण प्रखंड में व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं. दुकानदारों, वेल्डिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, साइबर कैफे और अन्य बिजली आधारित कार्य करने वाले लोगों का कामकाज बाधित हो रहा है. जिससे उनकी आमदनी पर भी असर पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है. जिससे लोगों को और अधिक परेशानी होती है. उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि आपूर्ति को नियमित किया जाये और कटौती की स्थिति में पूर्व सूचना दी जाये, ताकि लोग कम से कम बिजली कटने के पहले अपने दैनिक कार्य के लिये पानी तक जमा कर सके.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन